बहका फुसलाकर ले जाई गई किशोरी से दुष्कर्म
- आरोपी ने हाईवे किनारे एक बैंक्वेट हाल में वारदात को अंजाम दिया
अमर उजाला ब्यूरो
गढ़मुक्तेश्वर। सिंभावली क्षेत्र में नेशनल हाईवे किनारे एक बैंक्वेट हाल में चल रहे शादी समारोह के दौरान किशोरी से रेप होने का सनसनीखेज मामला सामने आने पर पुलिस हरकत में आ गई। मोबाइल की लोकेशन के आधार पर दबिश देकर पीड़ित किशोरी को मौका ए वारदात वाले स्थान पर बने कमरे से बरामद कर उसकी तहरीर के आधार पर आरोपी युवक को गिरफ्तार कर लिया है। थाने में दर्ज कराई गई रिपोर्ट में पीड़िता ने उल्लेख किया है कि क्षेत्र के गांव भोवापुर में रहने वाला एक युवक 17 फरवरी की रात को अपने परिवार में हो रहे शादी समारोह का झांसा देकर उसे बहला फुसलाकर अपने साथ ले गया था। युवक उसे नेशनल हाईवे किनारे एक बैंक्वेट हाल में ले गया था, जहां धोखे से कोई नशीला पदार्थ पिलाकर आरोपी ने उसके साथ दुष्कर्म की वारदात की। एसओ हरपाल सिंह का कहना है कि तहरीर के आधार पर रिपोर्ट दर्ज कर आरोपी बादल निवासी भोवापुर को गिरफ्तार कर पीड़ित किशोरी को चिकित्सीय परीक्षण के लिए अस्तपाल भेज दिया गया है।