फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

भाई-बहन समेत 8 घायल, दो मेरठ रेफर

Fri, 04 Dec 2015 11:45 PM IST
अमर उजाला, गढ़
विज्ञापन
विज्ञापन
सड़क हादसों में भाई-बहन समेत 8 लोग घायल हो गए। इनमें से दो लोगों को गंभीर हालत में मेरठ रेफर किया गया है।
विज्ञापन

गढ़ के बदरखा मोड़ पर बृहस्पतिवार रात करीब एक बजे हाईवे पर जा  कैंटर ने कार को टक्कर मार दी।

हादसे में कार बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई और उसमें सवार राकेश सिंह, उसकी बहन जयवती और कार चला रहा चचेरा भाई सुकेश निवासी इज्जतनगर बरेली घायल हो गए।

ये सभी लोग दिल्ली के शाहदरा में आयोजित एक शादी समारोह से लौट रहे थे। दूसरी घटना गढ़-मेरठ मार्ग पर शुक्रवार सुबह करीब 7 बजे गांव पौपाई के पास हुई, जहां जंगल से गन्ना लेकर आ रही ट्रैक्टर-ट्रॉली की साइड लगने से कार क्षतिग्रस्त हो गई।

दुर्घटना में हसनैन, उसका पड़ोसी अशरफ और कार चालक विनीत निवासी सरधना घायल हो गए, जो अमरोहा में बीमार रिश्तेदार का हालचाल लेने जा रहे थे। तीसरी घटना शुक्रवार सुबह करीब 8 बजे गढ़-स्याना रोड पर सालारपुर इंटर कॉलेज के पास हुई, जहां मैजिक गाड़ी ने बाइक को टक्कर मार दी।
विज्ञापन
विज्ञापन


हादसे में बाइक पर सवार राजेश और उसका दोस्त विवेक निवासी जहांगीराबाद घायल हो गए। ये सभी लोग लड़का देखने के लिए गजरौला आ रहे थे। पुलिस ने घायलों को   नर्सिंग होम में भर्ती कराया। जहां से राकेश सिंह और विवेक को मेरठ रेफर कर दिया है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें