फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

तंदूर की रोटी न मिलने से गुस्साए बारातियों ने हलवाई के मजदूरों को धुना

विज्ञापन
विज्ञापन
ग्रामीणों ने बारातियों को दौड़ा-दौड़ाकर पीटा
विज्ञापन

गढ़मुक्तेश्वर। तंदूर की रोटी न मिलने से गुस्साए बारातियों ने हलवाई के मजदूरों को धुन दिया, जिससे गुस्साए ग्रामीणों ने बारातियों को दौड़ा-दौड़ाकर पीटा। इस घटना में बारातियों समेत 6 लोग घायल हो गए।
विज्ञापन

क्षेत्र के गांव नंगली कनौर में बुधवार दोपहर को बहादुरगढ़ से बारात आई थी। चढ़त के बाद खाना चालू हुआ तो नशे में धुत कुछ बारातियों ने तंदूर की रोटी न मिलने पर गाली गलौज करते हुए खाना बना रहे हलवाई के मजदूरों पर हमला कर दिया। इसकी सूचना मिलते ही ग्रामीणों में रोष फैल गया। उन्होंने नशे में धुत आरोपी बारातियों को घेर लिया और सड़क पर दौड़ा-दौड़ाकर लाठी-डंडों से जमकर धुनाई कर दी। इस घटना के दौरान महिला-बच्चों समेत खाना खा रहे मेहमानों में भगदड़ मच गई, जो मारपीट से बचने के लिए इधर-उधर छिपने को मजबूर हो गए। इस घटना में हलवाई के दो मजदूरों समेत चार बाराती भी घायल हो गए, जिन्हें इलाज के लिए स्थानीय चिकित्सक के पास भर्ती करा दिया गया। बाद में आपसी समझौता होने पर किसी भी कार्रवाई केे बिना निपटा लिया गया।
विज्ञापन

एसओ आरके राठी का कहना है कि किसी भी पक्ष ने कोई तहरीर नहीं दी है, इसलिए इस घटना में कोई भी कार्रवाई नहीं हो पाई हैै।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें