फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दहेज हत्या के मामले में पति व सास के खिलाफ एफआईआर

विज्ञापन
विज्ञापन
दहेज हत्या के मामले में पति व सास के खिलाफ एफआईआर
विज्ञापन

-बृहस्पतिवार को हुई थी महिला की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत
अमर उजाला ब्यूरो
हापुड़। मेरठ रोड स्थित संजय विहार आवास विकास कालोनी में बृहस्पतिवार रात संदिग्ध हालत में महिला की मौत के मामले में मृतका के पिता ने दहेज हत्या का आरोप लगाया है। मृतका के पति व सास पर दहेज में कार के लिए रुपये नहीं मिलने पर हत्या की रिपोर्ट दर्ज कराई है। पुलिस ने पति व सास को हिरासत में लेकर मामले की जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन

पुलिस के अनुसार दिल्ली के बुराड़ी निवासी नरेश चंद ने अपनी पुत्री रेखा उर्फ सोनू की शादी नवंबर 2016 को हापुड़ में मेरठ रोड स्थित संजय विहार आवास विकास कालोनी निवासी मनोज कुमार के साथ की थी। शादी के बाद से ही उससे दहेज की मांग की जाने लगी। रेखा से अतिरिक्त दहेज लाने की मांग करते हुए उसके साथ मारपीट भी करते थे। इस बात की जानकारी रेखा ने कई बार अपने मायके में परिजन को दी। इसी के तहत बृहस्पतिवार को उसकी गला घोंटकर हत्या कर दी गई। परिजनों का कहना है कि रेखा ने उन्हें कुछ दिन पहले जानकारी दी थी कि उसके पति ने नई कार खरीदी है और उसके लिए मायके पक्ष से रुपये लाने का दबाव बनाया जा रहा था। मृतका के परिजनों का आरोप है कि दहेज की मांग पूरी नहीं होने पर उसकी गला दबाकर हत्या कर दी गई है। पुलिस ने मृतका की पिता की तहरीर पर पति व सास के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर दोनों को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है।
विज्ञापन

कोतवाली प्रभारी समरजीत सिंह ने बताया कि मामले की जांच पड़ताल की जा रही है। रिपोर्ट दर्ज कर दोनों आरोपियों को हिरासत में ले लिया गया है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें