फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

वाहनों की भिड़ंत में महिला समेत 8 घायल हुए, एक मेरठ रेफर

विज्ञापन
विज्ञापन
वाहनों की भिड़ंत में महिला समेत 8 घायल, एक मेरठ रेफर
विज्ञापन

गढ़मुक्तेश्वर। नेशनल हाइवे समेत अलग-अलग रास्तों पर हुईं वाहनों की भिड़ंत में महिला समेत आठ घायल हो गए। इनमें से एक की हालत नाजुक होने पर उसे मेरठ रेफर कर दिया गया।
विज्ञापन

गढ़ में अठसैनी फ्लाई ओवर के पास बुधवार रात सेंट्रो कार को तेज रफ्तार कैंटर ने पीछे से टक्कर मार दी। इससे कार सवार सुनीता, उसका देवर अनिल और चालक योगेश निवासी अमरोहा घायल हो गए। जो दिल्ली के अस्पताल में भर्ती रिश्तेदार से मिलकर जा रहे थे। दूसरी घटना स्याना चौपला के पास ओवरब्रिज के सर्विस रोड पर हुई, जहां बृहस्पतिवार सुबह सात बजे बुलंदशहर से मेरठ जा रही मारूति कार को हाइवे पर जा रही डग्गामार जीप ने साइड मार दी। इस घटना में कार सवार भूरा सिंह, उसका भाई जसवीर और चालक मुनेश निवासी बुलंदशहर घायल हो गए। तीसरी घटना बृहस्पतिवार सुबह करीब आठ बजे ब्रजघाट गंगा पुल के पास हुई, जहां संभल से दिल्ली जा रही निजी बस ने बाइक को साइड मार दी। इस हादसे में बाइक चला रहा नकुल सिंह और उसका पड़ोसी देवेंद्र निवासी मुरादाबाद घायल हो गए। सूचना पर पहुंची पुलिस ने राहगीरों की मदद से घायलों को स्थानीय नर्सिंग होम में भर्ती कराया, जहां हालत बिगड़ती देख चिकित्सकों ने देवेंद्र को मेरठ रेफर कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें