इटावा। दबंग से परेशान किसान ने समाधान दिवस पर शिकायती पत्र देकर न्याय की गुहार लगाई है। पीड़ित का आरोप है कि उसके ग्राम का एक व्यक्ति उसे कई बार आर्थिक नुकसान पहुंचा चुका है।
साथ ही कई सालों से उसे गेहूं व धान की फसल नहीं बोने दे रहा है। दबंगई के बल पर हजारों रुपये के पेड़ काट ले गए। शिकायतकर्ता ने अधिकारियों से न्याय दिलाए जाने की गुहार लगाई है।