जंगल जा रही युवती से युवक ने की छेड़छाड़
बहादुरगढ़ क्षेत्र के एक गांव में शनिवार को धान की रोपाई के लिए जंगल जा रही किशोरी से एक युवक ने छेड़छाड़ कर दी। युवती के शोर मचाने पर मौके पर पहुंचे ग्रामीणों ने युवक को पकड़ कर धुनाई कर दी।
लेकिन पंचायत में माफी मांगने पर युवक को हिदायत देते हुए छोड़ दिया गया। बहादुरगढ़ क्षेत्र के एक गांव में रहने वाली किशोरी शनिवार सुबह जंगल में स्थित खेत में धान की रोपाई के लिए जा रही थी।
इसी बीच एक आम के बाग में रखवाली करने वाला युवक कुछ सामान खरीदने के लिए गांव की ओर आ रहा था। किशोरी को अकेला देखकर युवक ने उसके साथ छेड़छाड़ करते हुए अश्लील फब्तियां कसनी शुरू कर दी।
किशोरी के शोर मचाने पर आस-पास के खेतों में काम कर रहे किसानों से आरोपी को दबोचकर धुनाई कर दी। इसके बाद गांव में पंचायत की गई।
पंचायत में ग्राम प्रधान समेत गांव के जिम्मेदार लोगों के सामने युवक के माफी मांगने पर हिदायत देते हुए उसे छोड़ दिया गया। एसओ रविरतन ने बताया कि उन्हें मामले की कोई जानकारी नहीं है। ब्यूरो