बच्ची से दुष्कर्म का आरोपी दबोचा
गढ़मुक्तेश्वर। बहादुरगढ़ पुलिस ने बृहस्पतिवार को बच्ची से दुष्कर्म के आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। बहादुरगढ़ क्षेत्र के एक गांव में तीन जनवरी को उर्दू पढ़ने जा रही एक बच्ची के साथ गांव के ही अजरुद्दीन उर्फ सोनू ने अपने साथियों के साथ मिलकर दुष्कर्म किया था। बच्ची के पिता ने पांच युवकों को नामजद करते हुए रिपोर्ट दर्ज कराई थी। एसओ जयपाल सिंह रावत ने बताया कि इस मामले में तसलीम, फिरोज और फजरू को पहले ही गिरफ्तार किया जा चुका है। बृहस्पतिवार रात अजरुद्दीन उर्फ सोनू को उसके घर से गिरफ्तार कर लिया गया है। अभी घटना में शामिल एक अन्य आरोपी की तलाश की जा रही है। जल्द ही उसे भी गिरफ्तार कर लिया जाएगा। सोनू को कोर्ट में पेश किया गया, जहां से न्यायिक अभिरक्षा में उसे जेल भेज दिया गया है। ब्यूरो