फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

भाई की डांट से क्षुब्ध युवक ने जहरीला पदार्थ खाया

विज्ञापन
विज्ञापन
भाई की डांट से क्षुब्ध युवक ने जहरीला पदार्थ खाया, मौत
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
गढ़मुक्तेश्वर। कोतवाली क्षेत्र के एक गांव में बड़े भाई की डांट से क्षुब्ध होकर छोटे भाई ने जहरीला पदार्थ खा लिया। गंभीर हालत में मेरठ के निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया जहां युवक ने दम तोड़ दिया।
विज्ञापन

बहादुरगढ़ क्षेत्र के एक गांव में रहने वाले युवक को रविवार देर शाम किसी बात को लेकर उसके बड़े भाई ने डांट दिया। इससे गुस्साए युवक ने अपने को कमरे में बंद कर घर में रखा जहरीला पदार्थ खा लिया। इसक पता चलने पर परिजनों के होश उड़ गए जिन्होंने दरवाजा तोड़कर उसे बाहर निकाला और स्थानीय नर्सिंग होम में भर्ती कराया जहां से चिकित्सकों ने उसे गंभीर हालत में मेरठ के लिए रेफर कर दिया। जहां उपचार के दौरान रविवार सुबह युवक की मौत हो गई। युवक की मौत से परिजनों में कोहराम मच गया है। वहीं इंस्पेक्टर दीपक त्यागी ने बताया कि इस संबंध में उन्हें कोई जानकारी नहीं है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें