फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ग्राम प्रधान के मकान से लाखों की चोरी

विज्ञापन
विज्ञापन
ग्राम प्रधान के मकान से लाखों की चोरी
विज्ञापन

-गांव में ही दो घरों में भी किया चोरी का प्रयास
-जाग होने पर भाग निकले थे चोर, खोजबीन के दौरान नहीं लगा चोरों का सुराग
अमर उजाला ब्यूरो
हापुड़। थाना हाफिजपुर क्षेत्र के अंतर्गत गिरधरपुर गांव के प्रधान के यहां चोरों ने धावा बोल दिया। चोर वहां से नकदी व लाखों रुपये के आभूषण ले गए। इसके अलावा गांव में दो घरों में भी चोरी का प्रयास किया गया। मामले की सूचना पुलिस को दी गई है।
जानकारी के अनुसार गिरधरपुर गांव के प्रधान कुलदीप बाना उर्फ बब्बल अपने परिवार के साथ सो रहे थे। सुबह तीन बजे चोर छत के रास्ते उनके घर में घुसे और लाखों रुपये के आभूषण और नकदी ले उड़े। जब उनकी पत्नी की आंख खुली तो चोर भाग गए।
विज्ञापन
विज्ञापन

पीड़ित ने पुलिस को बताया कि चोर उनके घर से 15 हजार रुपये की नकदी, 15 तोले सोने के आभूषण चोरी कर ले गए। जिनकी लगभग चार लाख रुपये से अधिक की बताई जा रही है। चोरों ने गांव में ही मोहित के मकान सहित एक अन्य मकान में भी चोरी का प्रयास किया।
थानाध्यक्ष दीक्षित त्यागी ने बताया कि शिकायत मिली है। चोरों की खोजबीन की जा रही है। रिपोर्ट दर्ज कर खुलासा कर दिया जाएगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें