फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

वीएम की सुरक्षा में तैनात था रायफल तानने वाला कांस्टेबल

विज्ञापन
विज्ञापन
ईवीएम की सुरक्षा में तैनात था रायफल तानने वाला कांस्टेबल
विज्ञापन


हापुड़। कोतवाली क्षेत्र के मोहल्ला लज्जापुरी में शराब के नशे में लोगों पर रायफल तानने वाला कांस्टेबल नई मंडी परिसर में ईवीएम की सुरक्षा में तैनात था। ड्यूटी पूरी करने के बाद उसने शराब पी और लज्जापुरी में हंगामा किया। एसपी ने आरोपी के खिलाफ जांच बिठा दी है। जांच के बाद कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन

गौरतलब है कि मोहल्ला लज्जापुरी में बुधवार रात एक कांस्टेबल ने शराब के नशे में जमकर हंगामा किया था। लोगों द्वारा विरोध करने पर उन पर रायफल भी तान दी थी। सूचना पर पहुंची कोतवाली पुलिस ने आरोपी से रायफल छीनकर उसे मेडिकल के लिए भेजा था। जांच में पता चला कि आरोपी कांस्टेबल का नाम ओपी राय है और वह ईवीएम की सुरक्षा में तैनात था। लेकिन ड्यूटी समाप्त करने के बाद वह रायफल पुलिस लाइन में जमा करने के बजाय उसे अपने कमरे पर लेकर पहुंच गया। यहां जमकर शराब पीने के बाद उसने हंगामा कर दिया। इस मामले में एसपी डा. यशवीर सिंह का कहना है कि मामले की गंभीरता को देखते हुए जांच करायी जा रही है। जांच के बाद आरोपी कांस्टेबल के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें