फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

तेज रफ्तार कार ने ऑटो को टक्कर मारी, चालक गंभीर

विज्ञापन
विज्ञापन
तेज रफ्तार कार ने टैंपो को मारी टक्कर, चालक गंभीर
विज्ञापन


गढ़मुक्तेश्वर। सिंभावली थाने के सामने एनएच पर तेज रफ्तार कार ने टैंपो में टक्कर मार दी। टैंपो चालक गंभीर रूप से घायल हो गया। पुलिस ने स्थानीय अस्पताल में भर्ती कराया है।
विज्ञापन

सिंभावली क्षेत्र के गांव फरीदपुर गौसाई निवासी महेश सिंभावली में टैंपो चलाकर अपने परिवार का पालन पोषण करता है। शनिवार को नेशनल हाईवे पर सिंभावली थाने के सामने टैंपो से सड़क क्रास कर रहा था। इसी बीच दिल्ली की तरफ से आ रही तेज रफ्तार कार ने टैंपो में टक्कर मार दी। जिससे महेश गंभीर रूप से घायल हो गया। टैंपो भी क्षतिग्रस्त हो गया। मौके पर पहुंची पुलिस ने घायल को स्थानीय अस्पताल में भर्ती कराया है। इंस्पेक्टर दिनेश यादव ने बताया कि कार को कब्जे में ले लिया गया है। चालक मौका देखकर भागने में कामयाब हो गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें