फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

झाडिय़ों में पड़ा मिला अज्ञात युवक का शव, हड़कंप

विज्ञापन
विज्ञापन
झाड़ियों में मिला अज्ञात युवक का शव
विज्ञापन


हापुड़। देहात थाना क्षेत्र के ततारपुर गांव के पास खाली प्लॉटों की झाड़ियों में एक युवक का रक्त रंजित शव मिलने से हड़कंप मच गया। पहचान मिटाने के लिए युवक के चेहरे को ईंट से बुरी तरह कुचल दिया गया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर उसकी शिनाख्त का काफी प्रयास किया, लेकिन सफलता हाथ नहीं लगी। मृतक के हाथ पर अंग्रेजी में सुशील कुमार लिखा हुआ है।
देहात थाना क्षेत्र के हाईवे पर ततारपुर गांव के बाहर सर्विस रोड के किनारे पर कुछ प्लाट खाली पड़े हुए हैं। सोमवार सुबह यहां से गुजरने वाले लोगों की नजर एक खाली प्लाट पर पड़ी तो लोगों के होश उड़ गए। प्लाट में करीब 28 वर्षीय एक युवक का रक्त रंजित शव पड़ा था। देखते ही देखते लोगों की भीड़ यहां एकत्र हो गयी। सूचना पर देहात थाना प्रभारी दीक्षित त्यागी भारी पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंच गए। पहचान छिपाने के लिए मृतक का चेहरा ईंट से बुरी तरह से कुचल दिया गया था। मृतक के हाथ पर अंग्रेजी में सुशील कुमार लिखा हुआ है। पुलिस ने शव की काफी शिनाख्त कराने का प्रयास किया लेकिन सफलता नहीं मिली।
विज्ञापन

शव की तलाशी ली तो उसकी जेब खाली मिली। ऐसे में आशंका व्यक्त की जा रही है कि लूटपाट के बाद युवक की हत्या की गई है। हालांकि पुलिस इस घटना को हादसा दर्शाने पर जोर दे रही है।
विज्ञापन

एसओ देहात ने बताया कि मृतक की शिनाख्त के प्रयास किये जा रहे हैं। मौके पर फोरेंसिक टीम को भी बुलाकर जांच कराई गई है। शिनाख्त के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें