फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पत्नी ने पति के साथ रहने से इंकार किया

विज्ञापन
विज्ञापन
पत्नी ने पति के साथ रहने से इंकार किया
विज्ञापन

गढ़मुक्तेश्वर। सिंभावली के एक गांव में महिला ने अपने पति के साथ रहने से इंकार कर दिया। इस मामले को लेकर पति-पत्नी थाने पहुंच गए।
सिंभावली के एक गांव में रहने वाली महिला के चरित्र पर आरोप लगाते हुए उसके पति ने हंगामा कर दिया। इसे लेकर दोनों के बीच विवाद हो गया। उसके बाद महिला ने अपने पति और बेटों के साथ रहने से इंकार कर दिया। परिवार के लोगों ने दोनों को समझाने की काफी कोशिश की, लेकिन कोई फायदा नहीं हो सका। उसके बाद पति-पत्नी थाने पहुंच गए जहां पुलिसकर्मियों के सामने ही एक बार फिर दोनों के बीच तीखी बहस हुई। इंस्पेक्टर हरपाल सिंह ने बताया कि दोनों को समझा-बुझा कर शांत करा दिया गया है। दोनों के परिजनों को तीन माह का समय दिया गया है ताकि दोनों के बीच सुलह कराई जा सके। उसके बाद कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें