फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दरोगा को टक्कर मारकर ट्रक चालक फरार

विज्ञापन
विज्ञापन
दरोगा को टक्कर मारकर ट्रक चालक फरार
विज्ञापन


हापुड़। कोतवाली क्षेत्र के अंतर्गत दिल्ली रोड स्थित हनुमान मंदिर के पास रविवार सुबह सड़क पर एक दरोगा को पीछे से आ रहे एक ट्रक ने टक्कर मार दी। सूचना पर पहुंची पुलिस ने घायल को अस्पताल में भर्ती कराया।
जानकारी के अनुसार सहारनपुर निवासी शिशुपाल हापुड़ पुलिस लाइन में एचसीपी (दरोगा) के पद पर तैनात हैं। फिलहाल उनकी ड्यूटी दिल्ली रोड स्थित हनुमान मंदिर के पास एग्रो भवन परिसर में रखी ईवीएम मशीन की सुरक्षा में लगी थी।
विज्ञापन

रविवार करीब 11 बजे वह चाय पीने के लिए दिल्ली रोड के किनारे स्थित एक दुकान की ओर जा रहे थे। तभी दिल्ली की ओर से आ रहे एक ट्रक ने उन्हें टक्कर मार दी। इसमें वह गंभीर रूप से घायल हो गए। जबकि चालक ट्रक छोड़कर मौके से फरार हो गया।
विज्ञापन

सूचना पर पहुंची पुलिस ने स्थानीय लोगों की मदद से घायल को नगर के एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया जहां उसकी हालत गंभीर बनी हुई है। पुलिस ने ट्रक को कब्जे में ले लिया है। वहीं घायल के परिजनों को सूचना दे दी है।
एसएसआई गोपाल शर्मा ने बताया कि पुलिस मामले की जांच कर रही है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें