फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

युवती को अगवा कर दुष्कर्म का आरोप

विज्ञापन
विज्ञापन
युवती को अगवा कर दुष्कर्म का आरोप
विज्ञापन

- तीन युवकों पर लगाया आरोप, एक युवक को हिरासत में लेकर जांच में जुटी पुलिस
अमर उजाला ब्यूरो
हापुड़। थाना बाबूगढ़ क्षेत्र के एक गांव निवासी व्यक्ति ने गांव के ही तीन युवकों पर उसकी पुत्री को अगवा कर दुष्कर्म करने का आरोप लगाया है। पुलिस ने एक आरोपी को हिरासत में लेकर मामले की जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन

बाबूगढ़ क्षेत्र के एक गांव निवासी व्यक्ति ने बताया कि शनिवार को गांव के ही तीन युवक उसकी पुत्री को बहला-फुसलाकर अगवा कर ले गए और उसके साथ दुष्कर्म किया। आरोपियों के चुंगल से छूटकर घर पहुंची पीड़िता ने मामले की जानकारी परिजनों को दी। पीड़िता के पिता उसको साथ लेकर थाने पहुंचे और पुलिस से शिकायत की। इस पर पुलिस ने कार्रवाई करते हुए एक आरोपी को हिरासत में ले लिया है। जबकि अन्य युवकों की तलाश की जा रही है। पुलिस ने पीड़ित युवती को मेडिकल परीक्षण के लिए भेजा है। एएसपी राममोहन सिंह का कहना है कि मामले की जांच कराई जा रही है। मेडिकल रिपोर्ट आने पर मामले में लिप्त आरोपियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें