फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बिजली गोदाम कर्मियों को तमंचे के बल पर बंधक बनाकर लूटपाट की

विज्ञापन
विज्ञापन
बिजली गोदाम कर्मियों को तमंचे के
विज्ञापन

बल पर बंधक बनाकर की लूटपाट
- वारदात को अंजाम देने में करीब एक दर्जन बदमाश रहे शामिल
अमर उजाला ब्यूरो
गढ़मुक्तेश्वर। बिजली गोदाम कर्मियों को तमंचे के बल पर कमरे में बंधक बनाकर एक दर्जन बदमाश करीब सात लाख रुपये कीमत का सामान लूट ले गए।
सिंभावली में हाईवे किनारे बड़े बिजलीघर के गोदाम में शुक्रवार की देर रात करीब एक दर्जन हथियारबंद बदमाशों ने धावा बोल दिया। उन्होंने वहां मौजूद कर्मचारियों को गोली मारने की धमकी देकर तमंचे के बल पर बंधक बना लिया। इसके बाद बेखौफ होकर बदमाशों ने गोदाम में रखा सौभाग्य योजना के तहत होने वाले कामों से जुड़ा करीब सात लाख रुपये कीमत का सामान लूट लिया। सामान की देखरेख और सुरक्षा का जिम्मा एमएमजे कंस्ट्रक्शन कंपनी ने इन दिनों गांव बरिसिंहपुर के प्रशांत और सचिन को सौंपा हुआ है, जो गोदाम पर चौकीदारी करते हैं। जबकि अमरोहा के गांव रघुनाथपुर का राजकुमार स्टोर इंचार्ज के रूप में कार्यरत है। घटना होने के दौरान कर्मचारी गोदाम से सटे परिसर में अलाव जलाकर उसके आसपास बैठे हुए थे। इसी बीच बदमाश दीवार फांदकर अंदर घुस आए और वहां मौजूद तीनों कर्मचारियों को तमंचे सटाकर कमरे में बंद कर दिया। जैसे-तैसे बंधन मुक्त होने के बाद कर्मचारी थाने पहुंचे और अपनी आपबीती सुनाई। चौकीदार प्रशांत का कहना है कि करीब सात लाख रुपये कीमत के 15 क्विंटल बिजली के तार, केबल, एल्युमीनियम का सामान, रॉड समेत विभिन्न सामान लूटकर फरार हो गए। कंपनी के प्रोजेक्ट मैनेजर दिव्यांश यादव ने थाने में तहरीर देकर बदमाशों की धरपकड़ कराने की मांग की है। एसओ हरपाल सिंह का कहना है कि मामला लूटपाट की बजाए चोरी से जुड़ा प्रतीत हो रहा है। इसकी हकीकत का पता लगाने को तीनों कर्मचारियों से पूछताछ करने के साथ ही बदमाशों की सुरागरसी भी कराई जा रही है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें