फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

खड़े ट्रक में भिड़े ट्रक व दो कारें, लगा जाम

Sat, 06 Jan 2018 11:31 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
रोड दुर्घटना - फोटो : self
विज्ञापन

अलग-अलग सड़क हादसों में शनिवार को तीन लोग घायल हुए। जगतपुर में हुए खड़े ट्रक में दो कार व ट्रक पीछे से आकर भिड़ गए। ट्रक चालक घायल हो गया। इससे काफी देर तक हाईवे पर जाम लगा रहा। वहीं ऊंचाहार थाना क्षेत्र में हुए हादसे में दो लोग घायल हो गए।

विज्ञापन


जगतपुर कस्बे में एक ट्रक पहले से खड़ा था। इसी दौरान इलाहाबाद की तरफ से रायबरेली आ रहा दूसरा ट्रक पहले से खडेे़े ट्रक में जा घुसा। कुछ देर बाद ही पीछे से आई दो कारें भी ट्रक से भिड़ र्गइं। इससे कार क्षतिग्रस्त हो गई, जबकि कार पर सवार लोग बाल-बाल बच गए।

सड़क पर हुए हादसे से करीब एक घंटे तक जाम लगा रहा। ट्रक चालक राजेश कुमार निवासी बदलापुर जिला जौनपुर घायल हो गया। उसे सीएचसी में भर्ती कराया गया। एसओ आरके सिंह ने बताया कि वाहनों के टकराने से जाम लगा था।
विज्ञापन


वहीं ऊंचाहार के नेकनामपुर निवासी अजय बाइक से सलोन गया था। लौटते समय पटेरवा गांव के पास एक तेज रफ्तार ट्रैक्टर ने बाइक को टक्कर मार दी। इससे वह घायल हो गया। दूसरी दुर्घटना लखनऊ-इलाहाबाद हाईवे पर हुई है।

क्षेत्र के गांव सबीसपुर की रहने वाली उमा गांव के पास सड़क पार कर रही थी, तभी इलाहाबाद की ओर से आ रहे तेज रफ्तार बाइक सवार ने उसे टक्कर मार दी। इससे वह गंभीर रूप से घायल हो गई। परिवारीजन सीएचसी लेकर आए। महिला के सिर में गंभीर चोट थी। दोनों घायलों को जिला अस्पताल रेफर किया गया है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें