फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पुलिस ने छह जुआरी दबोचे

विज्ञापन
विज्ञापन
पुलिस ने छह जुआरी दबोचे
विज्ञापन

गढ़मुक्तेश्वर। गांव शेरपुर के जंगल में छापामार कर पुलिस टीम ने छह जुआरी गिरफ्तार किए हैं। वहीं सरकारी काम में बाधा डालने के आरोप में एक महिला को भी गिरफ्तार किया गया है।
विज्ञापन

बहादुरगढ़ थाना प्रभारी निरीक्षक मनु चौधरी ने बताया कि मंगलवार की देर शाम क्षेत्र के गांव शेरपुर के जंगल में छापामार कार्रवाई की गई। छापे के दौरान जंगल में जुआ खेल रहे छह लोगों को गिरफ्तार किया गया है। जिनके पास नकदी और ताश की गड्डी बरामद हुई। पूछताछ में पकड़े गए आरोपियों ने अपने नाम जय सिंह, सत्यप्रकाश, बाबूराम, इदरीश, बलजीत, जयप्रकाश निवासी शेरपुर बताया है। जुआरियों की गिरफ्तारी के दौरान सत्यप्रकाश की पत्नी शशि ने पुलिस टीम के साथ अभद्रता और गाली-गलौच की। जिसे गिरफ्तार कर लिया गया है। सभी आरोपियों के खिलाफ संबंधित धाराओं में केस दर्ज किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें