फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

किशोरों ने सात साल की बच्ची से रेप की कोशिश की

विज्ञापन
विज्ञापन
किशोरों ने सात साल की बच्ची से की दुष्कर्म की कोशिश
विज्ञापन

गढ़मुक्तेश्वर। गढ़ के एक मोहल्ले में पड़ोस में रहने वाले दो किशोरों ने सात साल की बच्ची से दुष्कर्म की कोशिश की। बच्ची के पिता ने थाने में तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की है। हालांकि पुलिस जानकारी से इंकार कर रही है। गढ़ नगर के एक मोहल्ले में रहने वाले एक व्यक्ति ने बुधवार को थाने में तहरीर दी है। बताया कि वह और उसकी पत्नी मजदूरी कर अपने परिवार का पालन पोषण करते हैं। परिवार मोहल्ले में किराए का एक कमरा लेकर रहता है। बुधवार को वह और उसकी पत्नी काम पर गए हुए थे। इसी दौरान बराबर के कमरे में रहने वाले दो किशोर उसके कमरे में घुस गए और उसकी बच्ची के साथ दुष्कर्म का प्रयास किया। बेटी के शोर मचाने पर पड़ोस के लोगों को आते देख आरोपियों ने भागने की कोशिश की, लेकिन लोगों ने उन्हें दबोच लिया और जमकर धुनाई की। इसके बाद पड़ोस में रहने वाले लोगों ने फोन पर उसे सूचना दी। जब वह घर पहुंचा तो बेटी ने उसे आपबीती बताई। पीड़ित ने दोनों आरोपियों को नामजद करते हुए कार्रवाई की गुहार लगाई है। इंस्पेक्टर एनके सिंह का कहना है कि उन्हें मामले की कोई जानकारी नहीं है। तहरीर मिलने पर जांच कर कार्रवाई की जाएगी। ब्यूरो
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें