फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एटीएम बदलकर खाते से निकाले 67 हजार रुपये

विज्ञापन
विज्ञापन
एटीएम बदलकर खाते से निकाले 67 हजार
विज्ञापन


हापुड़। शातिर ठग ने महिला का एटीएम कार्ड बदलकर 67 हजार रुपये निकाल लिए। पीड़िता ने थाने में शिकायत की लेकिन कार्रवाई नहीं की, जिसके बाद मामले की शिकायत एसपी से की गयी है।
विज्ञापन

गांव पीरनगर सूदना निवासी जयपाल सिंह की पत्नी निरमा पाल 29 मई को हापुड़ आयी थी। इस दौरान रुपये की आवश्यकता होने पर वह गढ़ रोड स्थित बैंक आफ बड़ौदा के एटीएम पहुंची और रुपये निकालने लगी। निरमा ने बताया कि इसी दौरान यहां पहुंचे एक शातिर ठग ने धोखे से उसका एटीएम बदल लिया। पीड़िता का कहना है कि इसके बाद 29 से 30 मई के बीच उसके खाते से 67 हजार रुपये निकाल लिए गए। पीड़िता ने पुलिस से शिकायत की, लेकिन पुलिस ने कार्रवाई नहीं की। जिसके बाद पीड़िता ने एसपी से मामले की शिकायत की है। एसपी ने कार्रवाई के निर्देश दिए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें