फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ौकरी के नाम पर युवक युवती से 1.15 लाख ठगे..

विज्ञापन
विज्ञापन
नौकरी के नाम पर ठगे 1.15 लाख
विज्ञापन


हापुड़। पुलिस की सख्ती के बावजूद शहर में नौकरी के नाम पर भोले भाले बेरोजगार युवक युवतियों को ठगने का सिलसिला जारी है। सोमवार को बुलंदशहर और सरधना निवासी युवक युवती ने एसपी कार्यालय पहुंचकर 1.15 लाख रुपये ठगे जाने की शिकायत की। एसपी ने आरोपियों के खिलाफ एफआईआर दर्ज करने के आदेश दिए हैं।
मेरठ के सरधना निवासी पूनम सैनी पुत्री प्रह्लाद सैनी और बुलंदशहर के सिकंदराबाद निवासी सोनू पुत्र छत्तरपाल निवासी ने सोमवार को एसपी आफिस में शिकायती पत्र देते हुए बताया कि कुछ महीने पहले हापुड़ के मेरठ रोड स्थित एक कंपनी से उनके पास फोन गया था। कंपनी ने नौकरी देने का झांसा देते हुए उन्हें बुलाया। यहां बुलाकर उन्हें कुछ कंपनियों के प्रोडक्टस बेचने के लिए कहा गया। इसके लिए किसी प्रकार का कोई टारगेट नहीं था। इसके अलावा अपने अंडर में कुछ और युवक युवतियों को जोड़ने को कहा गया। दोनों युवक युवती को अस्सिटेंट मैनेजर पद पर रखने की बात कहकर पूनम से 75 हजार रुपये और सोने से 40 हजार रुपये ऐंठ लिए।
विज्ञापन

इसके बाद इन दोनों पर अपने अंडर में युवक युवतियों को भर्ती कराने का दबाव बनाया गया। ऐसा न करने पर उन्हें बाहर का रास्ता दिखा दिया गया। युवक युवती का कहना है कि इस प्रकार कंपनी ने करीब 50 युवक युवतियों को ठगा है। मामले की गंभीरता को देखते हुए एसपी डा. यशवीर सिंह ने आरोपियों के खिलाफ एफआईआर दर्ज व कड़ी कार्रवाई के आदेश दिए हैं।
विज्ञापन


कंपनी में पुलिसकर्मियों का लगा रहता है आना जाना -
जिस कंपनी पर बेरोजगार युवक युवतियों को ठगने के आरोप लग रहे हैं। उस कंपनी के अधिकारियों की पुलिस के साथ भी अच्छी खासी पैंठ है। पीड़ितों ने बताया कि पुलिसकर्मी अक्सर कंपनी में आते रहते थे। उन्होंने कुछ ऐसे फोटो भी शेयर किए, जिसमें कंपनी संचालक पुलिसकर्मियों के साथ मौजूद हैं। इसके अलावा पीड़ितों ने एक ऐसा वीडियो भी दिखाया जिसमें कुछ लोग कंपनी के एमडी की धुनाई कर रहे हैं। वीडियो बुलंदशहर का बताया जा रहा है। जिसमें कुछ दबंग लोगों के रुपये ऐंठने के बाद कंपनी के एमडी को इन लोगों ने जमकर धुना था। वहां धंधा बंद होने के बाद इन लोगों ने हापुड़ में अपना ठिकाना बनाया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें