ट्रेन की चपेट में आकर युवक की मौत
गढमुक्तेश्वर। ट्रेन की चपेट में आकर युवक की मौत होने पर परिवार में कोहराम मच गया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव पोस्टमार्टम को भेज दिया है।
सिंभावली क्षेत्र के गांव ब्रह्मगढ़ी के पास शुक्रवार की सुबह रेलवे ट्रैक पर अज्ञात युवक का बुरी तरह क्षत विक्षत शव पड़ा मिला। इसका पता लगते ही मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर उसकी शिनाख्त कराने की कोशिश शुरू कर दी। कुछ देर बाद गांव फत्तापुर के कुछ लोग मौके पर पहुंच गए, जिन्होंने मृतक की शिनाख्त अपने गांव के रोहित 20 साल के रूप में कर ली। रोहित की मौत होने की खबर मिलते ही घर में कोहराम मच गया और रोते बिलखते परिजन मौके पर पहुंच गए। उनकी मौजूदगी में पुलिस ने शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम को भेज दिया। रोहित इलेक्ट्रिीशियन का काम करता था। एसओ दिनेश यादव का कहना है कि फौरी तौर पर की गई जांच पड़ताल में रोहित की मौत पारिवारिक विवाद से जुड़ी प्रतीत हो रही है।