फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सटोरियों के खिलाफ भड़की भीड़, हंगामा

विज्ञापन
विज्ञापन
सटोरियों के खिलाफ भड़की भीड़, हंगामा
विज्ञापन

-भीड़ ने किया चौकी का घेराव, पुलिस अधिकारियों ने किया शांत
अमर उजाला ब्यूरो
हापुड़। थाना कोतवाली क्षेत्र के अंतर्गत गढ़ गेट चौकी के पास सटोरियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग को लेकर गुस्साई भीड़ ने हंगामा शुरू कर दिया। भीड़ ने चौकी का घेराव भी किया। पुलिस अधिकारियों ने कार्रवाई का आश्वासन देते हुए मामला शांत करवाया।
विज्ञापन

लोगों का आरोप है कि गढ़ गेट चौकी के समीप कुछ लोग सट्टा खेलाकर परिवारों को बर्बाद कर रहे हैं। इस कारण लोगों ने इस धंधे का कई बार विरोध करते हुए पुलिस से कार्रवाई की मांग की, लेकिन कोई सुनवाई नहीं हुई। मंगलवार को भी सट्टे का विरोध किया गया तो मामला बढ़ गया। दोनों पक्षों के लोगों के बीच मारपीट की नौबत हो गई। इस बीच परचून की दुकान में भी तोडफ़ोड़ की गई। गुस्साई भीड़ ने हंगामा करते हुए पुलिस चौकी को घेर लिया। लोगों का आरोप है कि पुलिस संरक्षण में इस कारोबार को बढ़ावा भी दिया जा रहा है। इस कारण कोई कार्रवाई नहीं होती है। हंगामा कर रहे लोगों को पुलिस ने शांत किया। लोगों ने तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की है।
विज्ञापन

कोतवाली प्रभारी समरजीत सिंह ने बताया कि मामला गंभीर है। दोषी लोगों को बख्शा नहीं जाएगा। सटोरियों के खिलाफ पुलिस सतर्क है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें