फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पति ने लगायी पत्नी की सुरक्षा की गुहार

विज्ञापन
विज्ञापन
पति ने लगायी पत्नी की सुरक्षा की गुहार
विज्ञापन


हापुड़। पिलखुवा कोतवाली क्षेत्र के मोहल्ला छिद्दापुरी निवासी एक युवक ने कुछ दिन पहले दूसरे संप्रदाय की युवती से प्रेम विवाह किया था। जिससे युवती के परिजन खफा थे। करीब चार दिन पहले युवती के परिजन उसकी ससुराल आए और मां को हार्ट अटैक की बात कहकर अपने साथ ले गए। लेकिन तभी से युवती का कुछ अता पता नहीं है। मंगलवार को पति ने एएसपी कार्यालय पहुंचकर पत्नी को सकुशल बरामद करने की मांग की है।
विज्ञापन

पिलखुवा के मोहल्ला छिद्दापुरी निवासी रवि कुमार ने बताया कि 16 जुलाई 2018 को उसने मोहल्ला मंडी निवासी दूसरे संप्रदाय की शना उर्फ सोनम से प्रेम विवाह किया था। शादी के बाद से दोनों साथ रह रहे हैं। लेकिन इस शादी से शना के परिजन नाराज थे। रवि ने बताया कि 23 अगस्त को उसकी पत्नी सोनम के परिजन घर आए और बताया कि मां को हार्ट अटैक आया है। वह सोनम को देखना चाहती है। परिजनों की बातों में आकर रवि ने अपनी पत्नी को उनके साथ भेज दिया। शाम के समय जब रवि अपनी पत्नी को लेने के लिए ससुराल पहुंचा तो परिजनों ने उसे जान से मारने की धमकी देकर भगा दिया। रवि ने अपनी पत्नी के अपहरण कर हत्या की आशंका व्यक्त की है। इस मामले में उसने कोतवाली पिलखुवा में भी शिकायती पत्र दिया, लेकिन उसकी रिपोर्ट दर्ज नहीं हो सकी।
विज्ञापन

मंगलवार को पीड़ित ने एएसपी राम मोहन सिंह से शिकायत की। एएसपी ने पिलखुवा पुलिस को मामले में कार्रवाई कर सोनम को सकुशल बरामद करने के निर्देश दिये हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें