फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चचेरी बहन को थप्पड़ मारने वाले को राहगीरों ने जमकर धुना

विज्ञापन
विज्ञापन
चचेरी बहन को मारा थप्पड़, राहगीरों ने धुना
विज्ञापन

गढ़मुक्तेश्वर। युवक से बात करती देख चचेरी बहन को थप्पड़ मारने वाले भाई की राहगीरों ने जमकर धुनाई कर दी। युवती के शोर मचाने पर सच्चाई सामने आते ही राहगीर वहां से खिसक गए।
विज्ञापन

बहादुरगढ़ क्षेत्र के एक गांव की युवती पास के एक इंटर कालेज में पढ़ती है, जो बुधवार की दोपहर डेहरा कुटी के बाजार से घरेलू सामान खरीदने के बाद एक युवक से बातचीत करते हुए पैदल ही गांव की तरफ जा रही थी। इसी बीच उसका चचेरा भाई वहां पहुंच गया। बहन को अंजान युवक से बात करते देख भाई को गुस्सा आ गया। उसने बहन को धमकाते हुए थप्पड़ जड़ दिया। युवक के लड़की को थप्पड़ मारने पर आसपास मौजूद लोग भी वहां पहुंच गए और बिना कोई जानकारी किए युवती के भाई को दबोच कर धुनाई करनी शुरू कर दी। मगर, युवती ने शोर मचाकर बताया तो हकीकत का पता लगते ही राहगीरों के होश उड़ गए, जो मामला परिवार से जुड़ा होने पर वहां से खिसक गए। एसआई दलसिंह का कहना है कि इस संबंध में थाने पर कोई भी सूचना अथवा शिकायत न आने से उन्हें इस विषय में कोई भी जानकारी नहीं मिल पाई है। ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें