फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

वाहन चोर गैंग का पर्दाफाश, पांच शातिर गिरफ्तार

Wed, 03 Jan 2018 11:31 PM IST
अमर उजाला
विज्ञापन
police brefifng news - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
वाहन चोरी की घटनाओं को अंजाम देने वाले पांच लोगों को गिरफ्तार कर पुलिस ने अंतरराज्यीय वाहन गैंग के खुलासे का दावा किया है। एएसपी के नेतृत्व में स्वाट टीम ने गिरोह के शातिरों को पकड़ा है। इनके पास से चोरी की दस बाइक और तीन चौपहिया वाहन बरामद किए हैं। पुलिस पूछताछ में आरोपियों ने इटावा, हाथरस, औरैया, गाजियाबाद समेत कई अन्य जिलों से वाहन चोरी की वारदातें कुबूल की है। एसपी ने बताया कि गिरोह अन्य राज्यों में भी घटनाओं को अंजाम दे चुका है। बरामद वाहनों के नंबर फर्जी है, इन नंबरों के माध्यम से जांच कराई जा रही है।
विज्ञापन



पुलिस अधीक्षक मृगेंद्र सिंह ने बुधवार को पुलिस लाइन सभागार में  पत्रकार वार्ता में बताया कि वाहन चोरी की बढ़ती घटनाएं पर शिकंजा कसने के लिए विशेष टीम गठित की गई। अपर पुलिस अधीक्षक त्रिभुवन सिंह व क्षेत्राधिकारी मोहम्मदाबाद महेंद्र सिंह के नेतृत्व में स्वाट टीम और सर्विलांस टीम को वाहन चोरों की धड़पकड़ के लिए लगाया गया था। स्वाट  टीम ने मोहम्मदाबाद कोतवाली के गांव लगुनावरी निवासी अनिल उर्फ आकाश राजपूत पुत्र रामकिशन, अवनीश उर्फ तांत्रिक पुत्र अमर सिंह राजपूत, जहानगंज थाना क्षेत्र के गांव घटमापुर निवासी अनुज कुमार पुत्र रनवीर सिंह


राजपूत, सौदान सिंह पुत्र उधन सिंह राजपूत और नवाबगंज थाना क्षेत्र के गांव दनियापुर निवासी शैलेश राजपूत पुत्र रामदास को पकड़ा। इनके पास से तीन चौपहिया वाहन और दस बाइकें बरामद की है। पकड़े गए आरोपियों ने पूछताछ में बताया कि वह घर के बाहर खड़े वाहन व सुनसान इलाकों में जो बाइकों से अकेले जाते नजर आते, उनको किसी बहाने से रोकते और मारपीट करने के बाद उनकी बाइकों को लूट कर भाग जाते हैं। सभी घटनाओं को गिरोह बनाकर अंजाम देते है। वह फर्रुखाबाद के अलावा आसपास जिलों में भी घटनाओं को अंजाम दे चुके हैं। इसके अलावा हरियाणी, बिहार व अन्य
विज्ञापन



राज्यों में घटना को अंजाम देकर वापस जिले में लौट आते हैं। एसपी ने बताया कि जो चौपहिया वाहन बरामद किए है, उनमें से वह हाथरस, औरैया और इटावा से चोरी किया हुआ है। इन पर फर्जी नंबर अंकित है। 10 बाइकों में से सात में नंबर प्लेट है, उस पर जो नंबर है वह फर्जी है। बाइके कहां से चोरी या लूटी गई है। इसका पता कराया जा रहा है। जल्द ही इसका खुलासा कर दिया जाएगा। एसपी ने बताया कि टीम को पुरस्कार दिया जाएगा।


एसपी मृगेंद्र सिंह ने बताया कि पूछताछ के दौरान जहानगंज थाना क्षेत्र के गांव घटमापुर निवासी युवक अनुज कुमार और सौदान सिंह किसी अपराध में जेल गए थे। वह कुछ माह पूर्व जमानत पर छूट कर बाहर आए थे। इसके बाद यह लोग वाहन चोरी और लूटने की घटनाओं को अंजाम देने में लग गए।


पुलिस लाइन सभागार में पत्रकार वार्ता के दौरान पांचों आरोपियों को पुलिस लेकर आई। इसमें दो आरोपी लड़खड़ाकर रोते हुए गिर गए। पुलिस कर्मियों ने उनको उठाया और एसपी के पास पेश किया। एसपी ने बताया एक आरोपी नाबालिग प्रतीत होता है। वह नाबालिग है या नहीं, इसका निर्णय कोर्ट में होगा।

औरैया जिले के बमुरीपुरी निवासी पीएसी जवान रामवीर सिंह की मारुति ईको कार 20 जुलाई को घर के बाहर से चोरी हो गई थी। घटना की औरैया कोतवाली में रिपोर्ट दर्ज कराई थी। वाहन चोर पकड़े जाने और गाड़ी बरामद होने की सूचना पर रामवीर का पुत्र सुनील कुमार पुलिस लाइन आया और उसने पूरी जानकारी देकर गाड़ी की पहचान की।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें