चुनाव आचार संहिता का उल्लंघन करने पर पुलिस ने प्रधान पद के 12 प्रत्याशियों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की है। इन होर्डिंग-पोस्टर लगाने और लाउड स्पीकर बजाने का आरोप है। पुलिस सभी प्रचार सामग्री जब्त कर कार्रवाई शुरू कर दी है।
डीएसपी बाबूगढ़ ने बताया कि गांव वैठ में नुरजहां पत्नी रियासत अली, मुरादपुर में फरीदा बेगम पत्नी इकरार खां, फरजाना पत्नी मुबारिक सुलेमान, हुसन जहां पत्नी असद उर्फ छोटे, जायदा पत्नी आस मोहम्मद, सदब खातून पुत्री हामिद खां, स्वालेकीन पत्नी अल्ला राजी, गांव सैना में हज्जन सलमा पत्नी हाजी उम्मेद अली, गांव माधापुर निवासी मुलचंद त्यागी, मोहम्मदपुर खुड़िलया की कल्पना पत्नी विजयवीर सिंह पर पुलिस ने कार्रवाई की है।
ये लोग ग्राम पंचायत चुनाव में सरकारी स्थल पर होर्डिंग और पोस्टर लगाने के साथ लाउड स्पीकर से प्रचार कर रहे थे। उनकी प्रचार सामग्री जब्त कर ली गई है। एसओ सिंभावली डीके त्यागी का कहना है कि पंचायत चुनाव में किसी तरह की कोई भी गड़बड़ और बिना परमीशन के रैली निकाली गई तो दोषी को बक्शा नहीं जाएगा।