फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चार गांवों में छापामार कार्रवाई, 41 बिजली चोरों के खिलाफ एफआईआर..

विज्ञापन
विज्ञापन
चार गांवों में छापामार कार्रवाई, 41
विज्ञापन

बिजली चोरों के खिलाफ एफआईआर

हापुड़। बिजली निगम के अफसरों ने मंगलवार को हापुड़ डिवीजन के चार गांवों में बिजली चोरी करने वालों के खिलाफ छापामार अभियान चलाया। इस दौरान 41 बिजली चोरों के खिलाफ संबंधित थानों में एफआईआर दर्ज कराई गई है।
विज्ञापन

मंगलवार को उपखंड अधिकारी द्वितीय राजीव कुमार ने टीम के साथ गांव अजराड़ा, अच्छेजा, सुल्तानपुर, बाबूगढ़ में छापामार अभियान चलाया। इससे ग्रामीणों में हड़कंप की स्थिति बन गई। अभियान के दौरान गांव अजराड़ा में 16, अच्छेजा में 9, सुल्तानपुर में 16 और बाबूगढ़ में पांच बिजली चोरों को रंगे हाथ पकड़ा गया। एसडीओ ने सभी 41 बिजली चोरी करने वाले उपभोक्ताओं के खिलाफ संबंधित थाने में एफआईआर दर्ज करा दी है। इस कार्रवाई से पूरे दिन ग्रामीणों में हड़कंप की स्थिति बनी रही। एसडीओ राजीव कुमार ने बताया कि बिजली चोरी बर्दाश्त नहीं की जाएगी। भविष्य में भी इस तरह का अभियान चलाकर कड़ी कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें