दूसरे दिन भी नहीं हुई अधजले शव की शिनाख्त
कंडवाल (कांगड़ा)। पुलिस चौकी कंडवाल के तहत आते गांव भदरोआ में सोमवार को मिली अधजली लाश की अभी तक पहचान नहीं हो सकी है। पुलिस जानकारी के अनुसार भदरोया से साथ लगते पंजाब और हिमाचल की सीमा के इलाके के लोगों से पूछताछ की जा रही है, लेकिन अभी तक कुछ पता नहीं चला है। भदरोया में मिले इस अधजले शव को नूरपुर के अस्पताल के डेड हाउस में रखा है।