फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एटीएम का नंबर-पासवर्ड पूछकर खाते से रुपये निकाले

विज्ञापन
विज्ञापन
एटीएम का पासवर्ड पूछकर खाते से रुपये निकाले
विज्ञापन

गढ़मुक्तेश्वर। साइबर ठगों ने एसी मैकेनिक के एटीएम का नंबर और पासवर्ड पूछकर उसके खाते से 12 सौ रुपये की नकदी निकाल ली। पीड़ित ने थाने में तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की है।
विज्ञापन

जनपद मेरठ के मांगेपुर निवासी आदी ने शुक्रवार को सिंभावली थाने में तहरीर दी है। उसने बताया कि वह सिंभावली शुगर मिल में ठेके पर एसी ठीक करने का काम करता है। बृहस्पतिवार देर शाम उसके पास एक अंजान नंबर से फोन आया। फोन करने वाले व्यक्ति ने खुद को बैंक का अधिकारी बताते हुए कहा कि उसका एटीएम कार्ड किसी कारण से बंद कर दिया गया है। एटीएम कार्ड चालू कराने के लिए फोन कर्ता ने उससे एटीएम कार्ड का नंबर और पासवर्ड मांगा। एटीएम कार्ड को बंद होने से बचाने के चक्कर में उसने नंबर और पासवर्ड उसे बता दिए। जिसके कुछ देर बाद ही उसके खाते से 12 सौ रुपये निकलने का मैसेज आया। एसओ हरपाल सिंह का कहना है कि मामले की जांच की जा रही है। जांच के बाद कार्रवाई की जाएगी। ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें