फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हाईवे किनारे घर में घुसकर ढाबा संचालक पर जानलेवा हमला किया

विज्ञापन
विज्ञापन
घर में घुसकर ढाबा संचालक पर जानलेवा हमला
विज्ञापन

गढ़ के गांव अल्लाबख्शपुर में बुधवार रात को बाइक सवार हमलावरों ने घर में घुसकर आंगन में सो रहे ढाबा संचालक पर फायरिंग कर दी। तीन गोली लगने से गंभीर रूप में घायल ढाबा संचालक को मेरठ के निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

यूपी परिवहन निगम से अनुबंधित यात्री प्लाजा ढाबे के संचालक फिरोज खान बुधवार की रात में करीब पौने 11 बजे ढाबे के कामकाज से निपटने के बाद हाइवे किनारे स्थित अपने घर पहुंचे थे। खाना खाने के बाद वह मकान के आंगन में सो रहे थे।
विज्ञापन


रात करीब 12 बजे एक बाइक घर के बाहर आकर रुकी और उस पर सवार दोनों लोग सीधे घर के अंदर चले गए। उन्हें देख पत्नी सज्जो ने शोर मचाया, तो आंगन में सो रहे ढाबा संचालक की नींद खुल गईं। आनन फानन में वो खड़े होकर एक युवक से चिपट गए।

इस पर बाइक से आए लोगों ने जान से मारने की नियत से उन पर पिस्टल से फायरिंग कर दी। शोर सुनकर परिजन और आसपास में रहने वाले लोग दौड़ पड़े,। लोगों को आता देख हमलावर बाइक पर सवार होकर मौके से फरार हो गए।

घायल ढाबा संचालक को उनका बेटा आरिफ, भाई साजिद, जाकिर आनन फानन में गढ़-चौपला के एक नर्सिंग होम को ले गए। यहां हालत नाजुक होती देख चिकित्सकों ने उन्हें मेरठ रेफर कर दिया। खबर मिलते ही महिलाओं बच्चों समेत सैकड़ों की भीड़ मौके पर एकत्र हो गई और घटना पर नाराजगी जताने लगी।

पूर्व प्रधान फारूख खां, इरफान चौधरी, चेयरमैन हसनैन ने बताया कि जानलेवा हमले में ढाबा संचालक फिरोज खान को कंधा, कोख और जांघ में तीन गोली लगी हैं। गोली बाहर निकालने के लिए चिकित्सक ऑपरेशन करने में जुटे हैं।

इंस्पेक्टर समरजीत सिंह नेे बताया कि हमले में घायल ढाबा संचालक का मेरठ के निजी अस्पताल में इलाज चल रहा है। अल्लाबख्शपुर निवासी शाहजहां ने गांव के पास ही हाईवे किनारे यूपी और उत्तराखंड रोडवेज का अनुबंधित ढाबा चलाने वाले दो भाइयों शादाब और शहजाद निवासी गढ़ के खिलाफ तहरीर दी है।

उन्होंने दोनों भाइयों पर पति फिरोज खान पर जानलेवा हमला करने का आरोप लगाया है। देर शाम रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है।


एक सप्ताह पहले दस बीघा तारी की फसल भी की गई थी बर्बाद
ढाबा संचालक फिरोज खान ने गढ़ खादर के जंगल में बटाईदार बुद्घप्रकाश से अपने खेत में दस बीघा तोरी की फसल बुआई थी। इस पर करीब दो लाख की रकम खर्च हुई थी। लेकिन एक सप्ताह पहले रात के अंधेरे में अज्ञात लोगों ने सारी फसल को जड़ से उखाड़कर पूरी तरह बर्बाद कर दिया था।
विज्ञापन


सड़क हादसे में एक पैर भी गवां चुके हैं ढाबा संचालक
जानलेवा हमले में घायल हुए ढाबा संचालक फिरोज खान की बाइक को 25 सितंबर 2015 की रात में हाईवे स्थित स्याना चौपला पर एक गाड़ी ने टक्कर मार दी थी। इससे गंभीर चोट आने के साथ ही उनका एक पैर भी कट गया था।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें