फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

छात्रा ने संदिग्ध परिस्थियों में लगाई फांसी, मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
संदिग्ध परिस्थिति में छात्रा की मौत
विज्ञापन

पिलखुवा। नगर क्षेत्र के एक मोहल्ले में छात्रा का शव फंदे पर लटका मिला। सूचना मिलते ही परिवार को लोगों में कोहराम मच गया। पुलिस ने शव का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। जानकारी के अनुसार नगर के मोहल्ला रजनी बिहार कालोनी निवासी एक महिला अपने बच्चों का पालन पोषण करने के लिए मजदूरी करती है। बुधवार की शाम करीब 5 बजे परिवार के लोगों के साथ मोहल्ले में बन रहे दूसरे मकान में गई थी। इस दौरान उनकी छोटी बेटी जो कक्षा आठ में पढ़ती थी, घर में अकेली थी। कुछ देर बाद मोहल्ले के लोगों उन्हें सूचना दी कि उनकी बेटी ने जाल में साड़ी डालकर गले में फंदा लगा लिया। सूचना मिलते ही परिवार के लोग आनन फानन में मौके पर पहुंचे तो शव को लटका देख सहम गए। सूचना पर पिलखुवा पुलिस मौके पर पहुंची और शव को नीचे उतारा। पुलिस ने शव का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें