फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ऑन लाइन मोबाइल खरीदने के लिए गंवाए करीब 25 हजार

विज्ञापन
विज्ञापन
ऑन लाइन मोबाइल खरीदने के लिए गंवाए करीब 25 हजार
विज्ञापन


हापुड़। ऑन लाइन शॉपिंग करना एक युवक को महंगा पड़ गया। युवक ने पांच हजार रुपये के एक मोबाइल खरीदने के चक्कर में 25 हजार रुपये से अधिक गंवा दिए। अब पीड़ित ने मामले की शिकायत पुलिस से की है।
विज्ञापन

बाबूगढ़ निवासी सलमान पुत्र मुनव्वर हुसैन ने तहरीर में कहा है कि उसने ओएलएक्स पर एक पुराना मोबाइल देखा था। फोन करने वाले ने खुद को मेरठ कैंट से बताया और मेसेज के माध्यम से पांच हजार रुपये में मोबाइल का सौदा तय हो गया। इसके बाद एक हजार रुपये एडवांस ले लिए। इसके बाद मोबाइल बेचने वाले ने उसे कैश बैक का झांसा देकर 25,700 रुपये पेटीएम के माध्यम से अपने खाते में डलवा लिए। पीड़ित को न तो मोबाइल ही प्राप्त हुआ और न ही रुपये वापस मिले हैं। जिसके बाद पुलिस से शिकायत की गयी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें