फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ट्रेक्टर-ट्राली पलटने से महिली मजदूर की मौत हुई

विज्ञापन
विज्ञापन
ट्रैक्टर-ट्रॉली पलटने से महिला मजदूर की मौत
विज्ञापन


गढ़मुक्तेश्वर। नेशनल हाइवे पर गांव बक्सर में ट्रेक्टर-ट्राली पलटने से 30 वर्षीय महिला मजदूर की मौत हो गई, जबकि सात महिलाओं समेत 13 लोग घायल हो गए। सभी घायलों को स्थानीय अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
विज्ञापन

बहादुरगढ़ थाना क्षेत्र के गांव चित्तौड़ा मुहीउद्दीनपुर निवासी 14 मजदूर सोमवार को मूढ़ा बनाने में प्रयोग होने वाला सरकंडा काटने के लिए सिंभावली क्षेत्र में आए थे। जिन्होंने नहर पटरी समेत कई स्थानों पर खड़े सरकंडे काटने के बाद ट्राली में भर लिए। देर शाम मजदूर ट्रैक्टर-ट्रॉली में बैठकर गांव वापस लौट रहे थे। नेशनल हाइवे पर गांव बक्सर के ओवर ब्रिज के पास पीछे से आ रहे तेज रफ्तार वाहन ने ट्राली में साइड मार दी, जिससे चालक ट्रैक्टर से नियंत्रण खो बैठा और ट्रैक्टर-ट्राली पलट गई। घटना में 30 वर्षीय तारावती की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि ट्रैक्टर-ट्राली में सवार ऊषा, शशी, राजो, लाली, सजनी, रेखा, रजनी समेत प्रमोद, शिव कुमार, राजेश, नन्हे, प्रकाश और मनवीर घायल हो गए।
विज्ञापन

एसओ नीरज कुमार ने बताया कि महिला के शव का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। वहीं घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें