फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सिंभावली के युवक की संदिग्ध दशा में मौत हुई

विज्ञापन
विज्ञापन
सिंभावली के युवक की दिल्ली में संदिग्ध हालात में मौत
विज्ञापन


गढ़मुक्तेश्वर। सिंभावली के युवक की संदिग्ध दशा में मौत हो गई। उसका शव दिल्ली में फंदे पर लटका मिलने से परिवार में कोहराम मच गया।
सिंभावली गांव में रहने वाला रूप किशोर 25 साल एमसीए की पढ़ाई पूरी करने के बाद काफी दिनों से दिल्ली की एक निजी कंपनी में जॉब कर रहा था। उसकी बृहस्पतिवार रात को संदिग्ध हालात में मौत हो गई और उसका शव दिल्ली में फंदे पर लटका हुआ मिलने की सूचना से परिवार में कोहराम मच गया। पुलिस से सूचना मिलते ही शुक्रवार सुबह रोते बिलखते परिजन दिल्ली को रवाना हो गए, जिन्होंने मोबाइल पर बताया कि पुलिस ने रूप किशोर का शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम को भेज दिया है। परिजनों का कहना है कि पुलिस ने भरोसा दिया है कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट में मौत की सही वजह का खुलासा होने के बाद आगे की कार्रवाई होगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें