फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

घर में घुसकर भाई व उसके परिवार के साथ मारपीट कर लगाई घर में आग

विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
पिहोवा। गांव भेरियां में एक व्यक्ति द्वारा अपने परिजनों की मदद से अपने ही बड़े भाई व उसके परिवार के साथ मारपीट करने तथा उसके घर में आग लगाने का मामला सामने आया है। घटना वीरवार देर शाम की है। इस संदर्भ में पुलिस ने पांच लोगों के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरु कर दी है। पुलिस में दर्ज शिकायत में गांव भेरियां निवासी महेंद्र पाल ने कहा कि वीरवार को उसके छोटे भाई हकीकत अपने साथ वरूण, अमन, दुर्गा दत्त व रेखा रानी को साथ मिलकर उससे, उसकी माता देवकी देवी व पुत्रवधू के साथ मारपीट करनी शुरू कर दी। इसके बाद भी वे लोग शांत नहीं हुए तो उन्होंने उनके घर में आग लगा दी। आग लगने से घर में रखे मिठाई के डब्बे, डिब्बे बनाने वाली मशीन, कूप, नगदी व अन्य जरूरी कागजात सहित घर का सामान जल कर राख हो गए। इसकी सूचना आसपास के लोगों ने पुलिस को दी। सूचना पाकर पुलिस मौके पर पहुंची और अग्निशमन विभाग को मौके पर बुलाकर आग को बुझाया। इस संदर्भ में पुलिस ने शिकायत के आधार पर पांच आरोपी लोगों के खिलाफ विभिन्न धाराओं के तहत मामला दर्ज कर लिया है और मामले की जांच शुरू जारी है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें