मारपीट से तंग युवती ने मां और भाइयों के खिलाफ दी तहरीर
अमर उजाला ब्यूरो
गढ़मुक्तेश्वर। मां और भाइयों की मारपीट से तंग आकर युवती ने थाने में तहरीर दी है। पीड़िता ने आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई की गुहार लगाई है।
सिंभावली क्षेत्र के गांव बंगौली निवासी मोनिका ने शुक्रवार को थाने में तहरीर दी। उसका कहना है कि उसकी मां कुसुम, भाई मोनू और नीरज जरा-जरा सी बात पर उसके साथ आए दिन मारपीट करते हैं। बृहस्पतिवार रात भी आरोपियों ने अकारण ही उसके साथ मारपीट करते हुए उसे घायल कर दिया। पीड़िता ने मां और भाइयों को नामजद करते हुए कार्रवाई की गुहार लगाई है। एसओ हरपाल सिंह ने बताया कि युवती की तहरीर पर आरोपियों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है।