फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बिजली कर्मी बनकर कई गांवों से हजारों की रकम ठगकर ले गए

विज्ञापन
विज्ञापन
बिजली कर्मी बन कई गांवों से ठगे हजारों रुपये
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
गढ़मुक्तेश्वर। बिजली कर्मी बनकर पहुंचे ठग कई गांवों से हजारों की रकम उगाह कर ले गए। हकीकत का पता लगने पर लोगों के होश उड़ गए।
खादर क्षेत्र के अति पिछड़े गांवों में अभी अधिकांश घरों में मीटर नहीं लग पाए हैं, जिससे उपभोक्ताओं को तयशुदा बिल की अदायगी करनी पड़ती है। शुक्रवार दोपहर को बाइक सवार तीन युवक नयाबांस, गड़ावली, लठीरा समेत खादर क्षेत्र के कई गांवों में पहुंचे। उन्होंने घरों में मीटर न होने पर कार्रवाई का डर दिखाकर ग्रामीणों को भयभीत कर दिया। लाखन, विजय, जयपाल, रामू का कहना है कि बिजली कर्मी बनकर आए तीनों युवक कई गांवों में पहुंचकर करीब दो हजार की रकम ऐंठ ले गए हैं। इसका बाद में पता लगने पर काफी देर तक खोजबीन की गई, लेकिन उनका कोई भी अता पता नहीं लग पाया। एसडीओ महावीर सिंह का कहना है कि इस विषय में उन्हें कोई जानकारी नहीं है, क्योंकि किसी भी ग्रामीण ने इस संबंध में कोई सूचना नहीं दी है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें