फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ब्रजघाट गंगानगरी की धर्मशाला में पत्नी की हत्या कर पति फरार हुआ

विज्ञापन
विज्ञापन
धर्मशाला में पत्नी की हत्या कर पति फरार
विज्ञापन

दोनों ने दंपती बताकर लिया था कमरा, मेरठ की रहने वाली पायल की गाजियाबाद में हुई थी शादी
मृतका केे मायके वाले रोते बिलखते हुए मौके पर आ गए
अमर उजाला ब्यूरो
गढ़मुक्तेश्वर। ब्रजघाट गंगानगरी की एक धर्मशाला में पत्नी की हत्या कर पति फरार हो गया। सूचना पर आए मायके वालों की मौजूदगी में शव पोस्टमार्टम के लिए भेजकर पुलिस हत्यारोपी पति की तलाश में जुट गई है।
ब्रजघाट गंगानगरी की आलू वाली धर्मशाला की कर्मचारी हांसी बुधवार सुबह सफाई कर रही थी। इस दौरान वह करीब 9 बजे कमरा नंबर तीन का दरवाजा खोला तो अंदर का मंजर देेखते ही उसके पैरों तले से जमीन खिसक गई। उसने देखा कि बेड पर एक महिला मृत पड़ी थी, जिसके गले में चादर का फंदा पड़ा था। दोनों टांग नीचे और धड़ से ऊपर वाला हिस्सा बेड पर था। सफाई कर्मी हांसी की सूचना मिलते ही धर्मशाला मैनेजर ओमप्रकाश मौके पर आ गए, जिन्होंने महिला को मृत हालत में देख चौकी में सूचना दी। डीएसपी संतोष मिश्रा और इंस्पेक्टर दीपक त्यागी मौके पर पहुंच कर वहां लगे सीसी टीवी कैमरे खंगालने के साथ ही आगंतुक रजिस्टर की गहनता से जांच पड़ताल कराई तो कमरे में मिले दो मोबाइलों के माध्यम से कुछ ही देर में महिला के नाम-पते और उसकी हत्या करने वाले पति की करतूत का खुलासा हो गया। मैनेजर ओमप्रकाश ने हत्यारोपी प्रताप के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई है, जिसमें बताया गया है कि मंगलवार रात 10.10 बजे महिला पायल और युवक प्रताप धर्मशाला में आए थे, जिन्होंने खुद को दंपती बताकर किराए पर कमरा बुक कराया था। महिला ने आगंतुक रजिस्टर में अपने और पति के नाम समेत पते की प्रविष्टि भी अपने हाथ से की थी। सुबह होने पर पायल का शव कमरे में बेड पर मिला है, जिसकी हत्या कर पति वहां से फरार हो गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

डीएसपी संतोष मिश्रा का कहना है कि गला घोंटकर मारी गई पायल 24 साल जनपद मेरठ के थाना खरखौदा के गांव फफूंदा की रहने वाली थी। उसकी शादी करीब दो साल पहले गाजियाबाद के गांव भोपुरा, न्यू डिफेंस कॉलोनी में प्रताप के साथ हुई थी। उन्होंने बताया कि पायल को उसका पति प्रताप साथ लेकर ब्रजघाट की धर्मशाला में रुका था, जहां आपस में चल रहे मनमुटाव को लेकर रात में कहासुनी होने पर उसने चादर से गला घोटकर पायल की हत्या कर फरार हो गया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें