फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हाईवे निर्माण के दौरान मिट्टी में दबकर युवक की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
हाईवे निर्माण के दौरान मिट्टी में दबकर युवक की मौत
विज्ञापन


हापुड़। हापुड़ से बुलंदशहर के बीच हो रहे एनएच-235 के चौड़ीकरण के दौरान डंफर से मिट्टी उतारने के दौरान हुए हादसे में एक युवक मिट्टी में दब गया। जिसे अस्पताल में भर्ती कराया गया। उपचार के दौरान उसकी मौत हो गयी। हालांकि इस मामले में पुलिस से शिकायत नहीं की गयी है।
विज्ञापन

गुलावठी के पास एनएच-235 के चौड़ीकरण का कार्य चल रहा है। मेरठ के गांव कैली निवासी शमशाद का 18 वर्षीय पुत्र अजहर वहां कार्य करता था। वर्तमान में वह कोतवाली क्षेत्र के मोहल्ला निवाजीपुरा में रह रहा था। रविवार देर रात डंफर भराव का कार्य कर रहे थे। इसी दौरान डंफर से मिट्टी उतारने के दौरान अजहर मिट्टी में दब गया। गंभीर हालत में उसे हापुड़ के निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया। जहां उपचार के दौरान उसकी मौत हो गयी। पुलिस को मामले की जानकारी नहीं है, ना ही परिजनों ने शव का पोस्टमार्टम कराया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें