फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hapur News: निवेश कर मुनाफे का झांसा देकर 5.30 लाख रुपये हड़पे

विज्ञापन
विज्ञापन
हापुड़। नगर कोतवाली क्षेत्र के मोहल्ला श्रीनगर निवासी लीना शर्मा ने कुछ लोगों पर कंपनी में निवेश कर मुनाफेे का झांसा देकर उनसे 5.30 लाख रुपये हड़प लिए। एसपी के आदेश पर कोतवाली पुलिस ने कंपनी के पंाच नामजद अधिकारियों व कर्मचारियों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की है।
विज्ञापन

लीना शर्मा ने दर्ज रिपोर्ट में बताया कि छह मार्च 2021 को ग्लोबल स्टार मेकर कंपनी फरीदाबाद से जुड़े लीडर विक्रांत शेखावत निवासी विजयनगर जिला गाजियाबाद उनके घर आए। विक्रांत ने कंपनी की स्कीमों व योजनाओं की जानकारी देकर कंपनी में निवेश कर मुनाफे का झांसा देने का प्रयास किया। उनके मना करने पर कुछ दिनों बाद आरोपी गजेंद्र राजपूत निवासी रोहिणी दिल्ली व एक अन्य व्यक्ति के दोबारा उनके घर आ गया। आरोप है कि तीनों ने दबाव बनाकर कंपनी में निवेश कर अच्छे मुनाफे का झांसा देकर उन्हें झांसे में ले लिया।
आरोपियों की बातों पर विश्वास कर उन्होंने अपने पति आकाश दत्त के खाते का चार लाख रुपये का चेक व 1.30 लाख रुपये नकद उन्हें दे दिए। इसके बाद आरोपियों ने उनकी करीब 1.28 लाख रुपये की धनराशि की चार आईडी कंपनी में लगा दी।
विज्ञापन
विज्ञापन

इसके बाद कई बार संपर्क करने के बाद उन्होंने आरोपियों से रुपये वापस करने की उनसे मांग की। इस पर आरोपियों ने उन्हें जान से मारने की धमकी दी।
सीओ वरुण मिश्रा ने बताया कि एसपी के आदेश पर कंपनी के पांच नामजद अधिकारियों व कर्मचारियों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें