हापुड़। धनौरा बाइपास स्थित के8 क्रिकेट अकादमी के मैदान पर रविवार को हापुड़ टी-20 चैंपियनशिप का शुभारंभ हुआ। पहला मैच मोनू वेज ग्रिल और पिलखुवा पैंथर्स के बीच खेला गया। देर शाम तक चले मैच में पिलखुवा पैंथर्स टीम ने जीत दर्ज की।
पहले बल्लेबाजी करते हुए मोनू वेज ग्रिल की टीम ने नौ विकेट खोकर 127 रन बनाए। लक्ष्य का पीछा करने उतरी पिलखुवा पैंथर्स टीम ने लक्ष्य हासिल कर मैच जीत लिया। चैंपियनशिप का शुभारंभ सदर विधायक विजयपाल आढ़ती, भाजपा जिलाध्यक्ष कविता माधरे, आयोजन समिति के चेयरमैन सनी जैन ने किया।