फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hapur News: युवाईडीएस क्रिकेट अकादमी ने तीन विकेट से जीता मैच

विज्ञापन
 खालसा क्रिकेट एकेडमी के मैदान पर क्रिकेट मैच खेलते खिलाडी।स्रोत एसोसिएशन  
विज्ञापन
हापुड़। खालसा क्रिकेट अकादमी के मैदान पर युवाईडीएस क्रिकेट अकादमी और फाल्कन क्रिकेट अकादमी के बीच क्रिकेट मैच खेला गया। इसमें युवाईडीएस क्रिकेट अकादमी ने तीन विकेट से जीत हासिल की।
विज्ञापन

पहले बल्लेबाजी करते हुए फाल्कन क्रिकेट अकादमी के खिलाड़ियों ने 27.1 ओवर में ही सभी विकेट खोकर 165 रन बनाए। इसमें त्रिवेंद्र सिंह ने 59 रन, करन ने 31 रन, अंकित सिंह ने 28 रन का योगदान दिया। युवाईडीएस क्रिकेट अकादमी की तरफ से गेंदबाजी करते हुए तनवीर ने छह ओवर में 20 रन देकर तीन विकेट, शादान निजाम ने चार ओवर में 23 रन देकर दो विकेट, मोहम्मद फरजान ने 4.1 ओवर में 18 रन देकर दो विकेट हासिल किए। नक्ष और लक्ष्य चौधरी ने भी एक एक विकेट झटका।
लक्ष्य का पीछा करने उतरे युवाईडीएस क्रिकेट अकादमी के खिलाड़ियों ने 25.5 ओवर में सात विकेट खोकर लक्ष्य हासिल कर मैच जीत लिया। इसमें आरव सारस्वत ने 36 रन, श्रेष्ठ वशिष्ठ ने 26 रन, फैजा ने नाबाद 22 रन, लक्ष्य चौधरी ने 21 रन का योगदान दिया। फाल्कन क्रिकेट अकादमी की तरफ से गेंदबाजी करते हुए अंकित सिंह ने दो ओवर में तीन रन देकर दो विकेट हासिल किए। पुनीत, शिव, दिव्यांश, जतिन, त्रिवेंद्र सिंह ने भी एक एक विकेट हासिल किया। मैच में तनवीर अब्बासी को प्लेयर ऑफ द मैच का खिताब दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें