पिलखुवा। कोतवाली क्षेत्र में जीएस फ्लाईओवर के पास हाईवे पर बाइक फिसलने से चचेरे भाई गंभीर रूप से घायल हो गए। पुलिस ने बताया कि नोएडा से जनपद बुलंदशहर के गांव अमरपुर जा रहे फरकत और मासूम हाइवे से गुजर रहे थे। जीएस फ्लाईओवर के पास उनकी बाइक असंतुलित होकर फिसल गई। इससे दोनों सड़क पर गिरकर घायल हो गए। राहगीरों ने हादसे की सूचना पुलिस को दी। मौके पर पहुंचकर पुलिस ने घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया। हादसे के बाद कुछ देर तक यातायात प्रभावित रहा। हालांकि पुलिस ने उसे नियंत्रित कर सुचारू कराया। सीओ अनीता चौहान ने बताया कि जीएस फ्लाईओवर के पास हाइवे पर बाइक फिसलने से दो युवक घायल हुए हैं। दोनों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है और आगे की कार्रवाई की जा रही है।