फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hapur News: प्रेमी युगल को ऑनर किलिंग का खतरा

विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन


हापुड़। नगर कोतवाली क्षेत्र के एक मोहल्ला निवासी एक युवती अपने प्रेमी संग शादी कर ली। अब उसने अपने परिजनों से ऑनर किलिंग का खतरा है। पीड़ित ने एसपी को शिकायती पत्र भेजकर खुद व ससुराल के लोगों की सुरक्षा की गुहार लगाई है।
मोहल्ला निवासी युवती ने बताया कि वह बालिग है। उसके माता पिता उसकी शादी किसी अधेड़ से करने की कोशिश कर रहे थे। जिसे वह पसंद नहीं करती है। वह पिछले दो वर्ष से मेरठ रोड स्थित एक मोहल्ला निवासी एक युवक को जानती है। आठ जुलाई को उसने युवक से शादी कर रजिस्ट्रार कार्यालय में शादी पंजीकृत कराई। इस पर उसके परिजन नाखुश है। परिजन उसे व उसके ससुराल पक्ष के लोगों को जान से मारने की धमकी दे रहे है। युवती ने अपने परिजनों से सुरक्षा प्रदान कराने की गुहार लगाई है।
विज्ञापन
विज्ञापन


सीओ वरुण मिश्रा ने बताया कि युवती के भाई ने 30 जून को बहला-फुसलाकर अगवा करने के आरोप में एक युवक व उसके परिजनों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई थी। युवती को बरामद कर न्यायालय के समक्ष बयान कराए जाएंगे। बयान के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी। किसी को भी कानून का उल्लंघन नहीं करने दिया जाएगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें