फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hapur News: तेज रफ्तार कार की टक्कर से बाइक दंपती, बेटा घायल

विज्ञापन
विज्ञापन
बहादुरगढ़। गढ़-स्याना रोड पर तेज रफ्तार चालक ने बाइक में टक्कर मार दी। हादसे में बाइक सवार दंपती और उनका बेटा घायल हो गए। तीनों घायलों को चिकित्सकों ने मेरठ के लिए रेफर कर दिया है। जनपद बुलंदशहर के स्याना कोतवाली क्षेत्र के गांव बड्ढा वाजिदपुर निवासी मूलचंद अपने पिता ओमपाल और माता बबीता के साथ बाइक पर सवार होकर मेरठ के गांव रछौती से लौट रहे थे। क्षेत्र में गढ़-स्याना मार्ग पर गांव अल्लीपुर के निकट सामने से आ रही कार के चालक ने तेज रफ्तार से चलाते हुए उनकी बाइक में टक्कर मार दी। हादसे में ओमपाल, बबीता और मूलचंद गंभीर रूप से घायल हो गए। हादसे के बाद चालक ने कार समेत वहां से भागने की कोशिश की। लेकिन, वहां से गुजर रहे मोनू फौजी ने बाइक से पीछा कर कार को रुकवा लिया और पुलिस को सूचना दी। जिसके बाद घायलों को ग्रामीणों की मदद से स्थानीय अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां से चिकित्सक ने उन्हें गढ़ सीएचसी भेज दिया। सीएचसी से भी चिकित्सकों ने तीनों को मेरठ के लिए रेफर कर दिया है। सीओ राहुल यादव ने बताया कि घायलों को उपचार के लिए मेरठ भेज दिया गया है। कार चालक से पूछताछ करते हुए मामले की जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें