फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

यूपी बोर्ड की तर्ज पर होंगी परिषदीय स्कूलों में परीक्षाएं

Thu, 10 Mar 2016 01:30 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, हापुड़
विज्ञापन
स्‍कूल - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
परिषदीय स्कूलों में इस बार यूपी बोर्ड की तर्ज पर परीक्षाएं कराई जाएंगी। बेसिक शिक्षा विभाग ने परीक्षा कार्यक्रम घोषित कर दिया। परीक्षाओं को बिना नकल संपन्न कराने के लिये सचल दस्ते बनाए गए हैं। विद्यालयों को कॉपी खरीदने के लिये पैसा भी भेज दिया गया है।
विज्ञापन


परीक्षा में कुल 44691 परीक्षार्थी हिस्सा लेंगे। परीक्षा के बाद पांचवीं की कॉपियां न्याय पंचायत स्तर और आठवीं कक्षा की कॉपियां बीआरसी कार्यालय में जमा होंगी। जनपद के परिषदीय स्कूलों में 14 मार्च से वार्षिक परीक्षाएं शुरू हो रही है।

जिले में 428 प्राइमरी और 206 जूनियर हाईस्कूल है। शासन द्वारा इस बार परिषदीय स्कूलों में भी बोर्ड एग्जाम की तरह परीक्षाएं कराने का निर्णय लिया है। जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी एमपी वर्मा ने बताया कि परीक्षा के लिए प्रश्नपत्रों की छपाई की जा रही है।
विज्ञापन


कॉपियां खरीदने के लिये प्राइमरी में 7.50 पैसे प्रति छात्र और जूनियर में 15 रुपये प्रति छात्र के हिसाब से धनराशि विद्यालयों के खाते में जमा करा दी गई है। इसके अलावा 16 सचल दल और चार जिला स्तरीय सचल दल भी बनाये गए हैं। इसके अलावा पांचवीं कक्षा की कॉपियां न्याय पंचायत स्तर पर चेक हाेंगी। जबकि आठवीं कक्षा की कॉपियां बीआरसी कार्यालय में चेक कराई जाएंगी।

उन्होंने बताया कि परीक्षा के लिए सचल दल बनाए गए हैं। डायट प्राचार्य दिनेश सिंह, जिला विद्यालय निरीक्षक वीके शर्मा, जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी एमपी वर्मा और खंड अधिकारी अधिकारी गढ़/नगर शिक्षा अधिकारी हापुड़ पंकज अग्रवाल को प्रभारी बनाया गया है। साथ ही हर प्रभारी के साथ चार-चार सदस्यों को रखा गया है।
विज्ञापन


 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें