फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hapur News: शटडाउन के दौरान लाइन पर काम कर रहे संविदा कर्मी को लगा करंट, हालत गंभीर

विज्ञापन
विज्ञापन
सिंभावली। गढ़ कोतवाली क्षेत्र के गांव सरूरपुर में शुक्रवार दोपहर विद्युत लाइन पर काम कर रहे संविदा कर्मी फुरकान करंट लगने से गंभीर रूप से झुलस गए। हादसे के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई। साथी कर्मचारियों और ग्रामीणों की मदद से घायल कर्मी को तत्काल हापुड़ के निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया। यहां से चिकित्सकों ने प्राथमिक उपचार के बाद उन्हें नोएडा के लिए रेफर कर दिया है। घटना के बाद परिजनों ने मामले में एसएसओ के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है।
विज्ञापन


गढ़ क्षेत्र के गांव दौताई निवासी फुरकान 33/11 केवी विद्युत उपकेंद्र सिंभावली पर संविदा कर्मी के रूप में तैनात हैं। शुक्रवार को वह ढाना फीडर से जुड़े सरूरपुर क्षेत्र में विद्युत लाइन पर मरम्मत कार्य करने के लिए पहुंचे थे। लाइन पर मरम्मत कार्य करने से पहले उन्होंने संबंधित विद्युत उपकेंद्र पर तैनात एसएसओ से शटडाउन लिया था।
संविदा कर्मचारी सतेंद्र उर्फ कलवा ने बताया कि वह भी फुरकान के साथ कार्यस्थल पर मौजूद थे। उनका आरोप है कि शटडाउन लिए जाने के बावजूद संबंधित उपकेंद्र पर तैनात एसएसओ ने बिना किसी सूचना और पुष्टि के बिजली आपूर्ति चालू कर दी। इसी दौरान लाइन पर काम कर रहे फुरकान को अचानक करंट लगा और गंभीर रूप से झुलस कर सड़क पर गिर गए। हादसे के बाद मौके पर मौजूद ग्रामीणों और विद्युत कर्मचारियों ने तत्काल उपचार के लिए हापुड़ के एक निजी अस्पताल पहुंचाया। घटना की सूचना मिलते ही परिजन भी अस्पताल पहुंच गए। हापुड़ से भी चिकित्सकों ने हालत गंभीर देखते हुए फुरकान को नोएडा हायर सेंटर के लिए रेफर कर दिया।
विज्ञापन


घटना से आक्रोशित परिजनों ने पूरे मामले की निष्पक्ष जांच कर दोषियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है। उनका कहना है कि यदि शटडाउन की प्रक्रिया का सही तरीके से पालन किया जाता तो यह हादसा टाला जा सकता था। एसडीओ रमेश चंद ने बताया कि फिलहाल घायल संविदा कर्मी के उपचार को प्राथमिकता दी जा रही है। उन्होंने कहा कि घटना की जांच कराई जाएगी और यदि किसी स्तर पर लापरवाही सामने आती है तो कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें