फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hapur News: 3.79 करोड़ से होंगे निर्माण, छिजारसी ड्रेन पर बनेगा लघु सेतु

विज्ञापन
विज्ञापन
हापुड़। लोक निर्माण विभाग की ओर से 3.79 करोड़ रुपये से सड़कों का नवनिर्माण कराया जाएगा। इसके अलावा छिजारसी ड्रेन पर लघु सेतु बनेगा। लोक निर्माण विभाग ने टेंडर प्रक्रिया शुरू कर दी है। नवंबर के आसपास निर्माण कार्य शुरू होंगे।
विज्ञापन

विभाग की ओर से करीब तीन किलोमीटर सड़क का निर्माण होगा। इसमें 94.34 लाख से एक किलोमीटर लंबे ग्राम मलकपुर से मुरादपुर मार्ग, 2.09 करोड़ से एक किलोमीटर लंबे एनएच-09 पर सुख सागर मंडप से खेड़ा मार्ग का नवनिर्माण कार्य व सुखसागर मंडप से खेड़ा मार्ग पर छिजारसी ड्रेन पर लघु सेतु का निर्माण और 75.66 लाख से एक किलोमीटर से करनपुर जट्ट मार्ग से नटों की मढैया तक निर्माण कराया जाएगा। ड्रेन पर सेतु की मांग लंबे समय से ग्रामीण कर रहे थे। इससे वाहनों का आवागमन बेहतर होगा और हजारों ग्रामीणों को सुविधा मिलेगी।
मामले में लोक निर्माण विभाग के अधिशासी अभियंता शैलेंद्र सिंह का कहना है कि विभाग के प्रस्तावों को मुख्यालय से स्वीकृति मिल चुकी है। टेंडर प्रक्रिया पूरी होने के बाद जल्द ही निर्माण शुरू होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें